विद्युत विस्तार कार्य में अनियमितता का आरोप, सपा सभासद ने उपखंड अधिकारी से की जांच की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बभनान, बस्ती। नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या–08 अंतर्गत उमरिया गांव में कराए जा रहे विद्युत विस्तार कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्वीकृत योजना के तहत 250 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग दो किलोमीटर विद्युत लाइन और पोल लगाए जाने थे, लेकिन आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा केवल करीब एक किलोमीटर लाइन बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।


इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की सभासद सुनीता यादव ने उपखंड अधिकारी बभनान को पत्र सौंपकर जांच कराए जाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सभासद का आरोप है कि कागजों में कार्य को पूर्ण दिखा दिया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। अधूरे कार्य के कारण उमरिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को समुचित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि दलित बस्ती और आसरा आवास क्षेत्र में जर्जर तार और टूटे विद्युत पोल जानलेवा बने हुए हैं। मरम्मत के नाम पर केवल पांच पोलों पर ही तार बदले गए, जबकि अन्य स्थानों पर तार टूटकर लटक रहे हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र में इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
सभासद का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अवर अभियंता को अवगत कराया गया, लेकिन न तो मौके का निरीक्षण किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता सुनीता यादव ने जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायत दर्ज कराई है। ऊर्जा विभाग से संबंधित यह शिकायत संख्या 40018526001681, दिनांक 16 जनवरी 2026 को दर्ज की गई है।
उधर, स्थानीय लोगों में इसको लेकर खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अधूरे कार्य को पूरा नहीं कराया गया, तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है।


इस संबंध में जब अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब तक कार्य मानकों के अनुरूप पूर्ण नहीं किया जाएगा, तब तक विभाग द्वारा एमबी नहीं बनाई जाएगी और कार्यदायी संस्था को विभाग से एक रुपया भी भुगतान नहीं होने दिया जाएगा।
अब पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *