अयोध्या में सुंदर ट्रेडर्स आर्टिफिशियल फ्लावर फाइबर हैंडीक्राफ्ट का भव्य शुभारंभ

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।

रायबरेली रोड स्थित बड़ी नहर के निकट मानस नगर रोड, फैजाबाद में सुंदर ट्रेडर्स आर्टिफिशियल फ्लावर फाइबर हैंडीक्राफ्ट का भव्य शुभारंभ 20 जनवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के पूर्व सांसद श्री लल्लू सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

शुभारंभ अवसर पर प्रातः 11:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। धार्मिक आयोजन के पश्चात विधिवत रूप से प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर सुंदर ट्रेडर्स के प्रबंधक श्री सुंदरलाल जी, वीर कुंवर उर्फ रंजीत, राजकुमार उर्फ अजीत, पार्षद संतोष, बबलू कनौजिया, दिवाकर कनौजिया सहित अनेक मित्रगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद श्री लल्लू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उद्योग स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने सुंदर ट्रेडर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *