अयोध्या में भव्य हिंदू सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन, बड़ी संख्या में सनातनी रहे उपस्थित

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या |

नगर के दर्शन नगर क्षेत्र अंतर्गत मुरली मार्केट के पास स्थित वंशिका मैरिज लॉन में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में दर्शन नगर के पार्षद मनीष चौधरी ने सम्मेलन में पधारे सभी सनातन धर्मावलंबियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता पर बल दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कौशल ने की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद , भगवती रसिया, अरविंद चौरसिया, प्रदीप कसौधन, दीपक योगी, निर्मल गुप्ता, अरविंद पांडे, हौसिला प्रसाद, पप्पू दलाल, राम जी सोनी सहित अनेक मित्रगण एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने खिचड़ी भोज में सहभागिता की। आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *