रामहरख सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में वसंतोत्सव एवं मातृ सम्मेलन भव्यता से संपन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।रामहरख सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, लोहियानगर शहजादपुर में शुक्रवार को वसंतोत्सव एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रिया सिंह (एमबीबीएस, एमएस) रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका पांडेय, प्रधानाध्यापक, प्राइमरी पाठशाला शहजादपुर ने की।

विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।इसके पश्चात प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नन्हे-मुन्ने शिशुओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र का भी गरिमामयी आगमन हुआ।

शिशुओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीत एवं होली गीतों ने वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्य बहन प्रियंवदा, कु. ऐश्वरी, स्नेहलता एवं पूजा जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन आचार्य देवेंद्रनाथ चौधरी द्वारा किया गया।

अंत में विद्यालय के अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र ने अपने प्रेरक उद्बोधन से सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया।समापन अवसर पर प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, मातृशक्ति एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *