अयोध्या में सेवा और साधना का नया केंद्र बना सांवरिया सेवा सदन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव शुक्रवार को पावन नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल हाईवे पर स्थित सांवरिया सेवा सदन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सेवा के संकल्प का प्रतीक बताया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने भगवान श्रीराम को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि “राम हमारे प्राण, हमारे आदर्श और हमारा स्वाभिमान हैं।

वर्तमान समय राम काल है।” उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और सकारात्मक चेतना का संचार किया।मीडिया से संवाद में बाबा रामदेव ने समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सम्मान पर बल देते हुए कहा कि सनातन परंपरा की शक्ति आपसी सहयोग में है, न कि मतभेदों में। उन्होंने लोगों से मिलकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी यात्राएं स्वयं वाहन चलाकर कर रहे हैं, जो आत्मानुशासन और साधना का उदाहरण है। हाल ही में प्रयागराज संगम में स्नान कर उन्होंने आध्यात्मिक साधना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई।सांवरिया सेवा सदन के शुभारंभ अवसर पर रामबल्लभाकुंज के उत्तराधिकारी स्वामी राजकुमार दास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या मंडल आयुक्त राजेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।सेवा सदन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का भव्य स्वागत किया।सांवरिया सेवा सदन को सामाजिक सेवा, जनकल्याण और आध्यात्मिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *