अहमदाबाद से लौटते समय उज्जैन स्टेशन पर लापता हुआ युवक, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घनेपुर गांव निवासी पवन विश्वकर्मा (पुत्र राम उजगीर विश्वकर्मा) रोज़गार के सिलसिले में 15 दिसंबर को अहमदाबाद गए थे। कार्य पूर्ण होने के बाद वह 17 जनवरी को अहमदाबाद से अपने घर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुए और अपने बहनोई विवेक विश्वकर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे।


18 जनवरी को सुबह लगभग 6:42 बजे पवन विश्वकर्मा के मोबाइल के स्विच ऑफ होने के कारण उनके बहनोई विवेक के मोबाइल से पवन की पत्नी नीलम विश्वकर्मा से बातचीत हुई। इसी दौरान उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पवन विश्वकर्मा नीचे उतरे, लेकिन ट्रेन के रवाना होने तक वह वापस नहीं लौटे।


काफी देर इंतजार करने के बाद विवेक विश्वकर्मा ने स्टेशन परिसर और आसपास काफी तलाश की। जब कई घंटों की खोजबीन के बाद भी पवन का कोई पता नहीं चला तो वह सामान लेकर दूसरी ट्रेन से निराश मन से घर लौट आए।


पवन विश्वकर्मा के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम विश्वकर्मा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की सूचना दर्ज कराने के लिए उज्जैन रवाना हो गए हैं।
यदि किसी भी व्यक्ति को पवन विश्वकर्मा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया उनके परिजनों के मोबाइल नंबर 8881506921 पर सूचना देने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *