रामबक्स सिंह के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों में खुशी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी, अम्बेडकर नगर।भूमि विकास बैंक, अकबरपुर के अध्यक्ष पद पर रामबक्स सिंह के पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा खजुरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस अवसर पर शुक्रवार को खजुरी मंडल अध्यक्ष रानेश पांडेय के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रामबक्स सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया गया तथा उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और विश्वास की जीत बताया।स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह (सिंटू सिंह), मंडल महामंत्री डॉ. अयोध्या प्रसाद भारती, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय, कमलेश सिंह, मंडल मंत्री मोतीलाल यादव, कुलदीप अग्रहरि,

शैलेश सिंह, अवनीश सिंह, अभिषेक (आशू), सनातनी, राहुल निषाद, रिंकू निषाद, विवेक पांडेय, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने रामबक्स सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भूमि विकास बैंक अकबरपुर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *