भवदीय पब्लिक स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाया गया बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अयोध्या।
भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन पर्व एवं नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई, जहां विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की।


इसके पश्चात महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अनुशासन का वातावरण बना रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।


Spread the love

Related Posts

बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालित सरस्वती हॉस्पिटल पर घमासान, सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी अंतर्गत नगहरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित होने का मामला तूल…


Spread the love

रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता के कारोबारी ने की शिकायत

Spread the love

Spread the loveप्रियंका वर्मा अयोध्या(अवधी खबर) ।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में तेजी आई है। इसी बीच जमीन के नाम पर ठगी के मामलों में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *