रमाबाई महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद-स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में शनिवार को शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद-स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण की दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी प्रतियोगिता से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि प्रतियोगिताएं वर्षों से अर्जित ज्ञान एवं कौशल को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करती हैं। साथ ही यह आत्म-मूल्यांकन का भी महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं, जो विद्यार्थियों के अनुभव और क्षमताओं को और निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं। समापन अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद भी प्रदान किया।


आयोजित प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
भाषण प्रतियोगिता में रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की अंशिका पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुईया आश्रम की शिक्षा द्विवेदी द्वितीय तथा भानमती पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर के रवि किशन पटेल तृतीय स्थान पर रहे।


नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदर्श कन्या पी.जी. कॉलेज, बरुआ जलाकी की टीम द्वितीय तथा बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुईया आश्रम की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इसी क्रम में आयोजित रील प्रतियोगिता में अंशिका पांडेय ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय एवं रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिताओं में डॉ. अमरनाथ, डॉ. संतोष कुमार राजभर, डॉ. केदारनाथ, सुश्री सीता पांडेय, कुंवर संजय भारती एवं डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर जनपद अंबेडकर नगर के सड़क सुरक्षा प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं निर्णायकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. वी. प्रिया, विद्याधर मिश्र, डॉ. महेंद्र यादव, वंदना, अवधेश, नंदिनी सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *