चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में भव्य विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में निखरी छात्राओं की प्रतिभा

Spread the love

आलापुर अम्बेडकर नगर।

जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत स्थित चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर के विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शिक्षा, नवाचार और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण बनी। भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक विषयों पर मजबूत पकड़ देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक बेहद प्रभावित नजर आए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्रनाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा पार्टी पूर्व विधायक अनीता कमल रहीं। अतिथियों ने सरास्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के मॉडलों का गहन अवलोकन किया। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा संसाधन, सामाजिक कुरीतियों एवं वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित मॉडलों की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती हैं। वहीं प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि व्यावहारिक और प्रयोगात्मक ज्ञान ही विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. सत्यवान एवं मंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं प्रहसन ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने सामाजिक सरोकारों के साथ विज्ञान के महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

कार्यक्रम में राघव तिवारी, भाजपा नेता अवधेश कमल, गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक सतेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, तरुण पाण्डेय, प्रमोद सिंह, त्रिभुवन कुमार तथा अध्यापिकाएं अर्चना त्रिपाठी, कामना राय, माया द्विवेदी, मंजू श्रीवास्तव, शशि प्रभा, गीता वर्मा, प्रिया, खुशी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। वही प्रधानाचार्या द्वारा छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर किया सम्मानित।

समापन अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिवार को इस प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी और छात्राओं से निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह प्रदर्शनी न केवल शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुई।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *