खजावां गांव में हुई चोरी का डीवीआर खेत से बरामद, पुलिस ने लिया कब्जे में

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजावां में बीते माह अज्ञात चोरों द्वारा एक बंद मकान का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता हाथ लगी है। चोरी के दौरान घर से गायब हुआ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर एक किसान को उसके खेत में रखे पुआल (भूसे) के बोरे में मिला, जिसकी सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अजीत वर्मा पुत्र स्व. भगवत प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम खजावां, थाना अहिरौली, सपरिवार लखनऊ में रहते हैं। उनका पैतृक मकान ग्राम खजावां में स्थित है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़ दिया और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान, जरूरी कागजात, बिल, डीवीआर, कंप्यूटर आदि चोरी कर लिए।


चोरी गए सामान में 20 चांदी के सिक्के, 2 सोने के कंगन, 2 सोने की झुमकी, 1 सोने का हार, 4 सोने की अंगूठी, 1 सोने की बिंदिया, 2 सोने की नथिया, 2 सोने की बाली, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 2 चांदी की करधन, 1 गणेश जी की चांदी की मूर्ति, 8 चांदी की बिस्कुट, 1 चांदी की प्लेट, चांदी की सुपाड़ी सहित अन्य सामान शामिल है।


पीड़ित को इस घटना की जानकारी 17 दिसंबर 2025 को मिली। जब उन्होंने अपने मोबाइल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के एप के माध्यम से जांच की तो पाया कि 15 दिसंबर 2025 की रात करीब 1:45 बजे कैमरा बंद हो गया था। इससे आशंका जताई गई कि चोरी की घटना 15 दिसंबर की रात से 17 दिसंबर के बीच अंजाम दी गई।


इस संबंध में पीड़ित द्वारा 18 दिसंबर 2025 को अहिरौली थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की गई थी। अब चोरी गए डीवीआर की खेत से बरामदगी के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि डीवीआर की जांच के बाद चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल अहिरौली पुलिस अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *