श्रवण महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य समेत कई मेधावियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर
श्रवण क्षेत्र महोत्सव में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान करने वाले मेधावियों को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया तो वहीं महीने भर श्रवण धाम में साफ सफाई की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को भी जिला प्रशासन ने सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।

साफ सफाई क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान करने हेतु ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य समेत 27सफाई कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी हौसिला प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत भीटी हंस प्रकाश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अकबरपुर सुनील श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री राम अजोर पंकज,ग्रा०पं०अ०आनन्द कुमार पाण्डेय,गौरव कुमार एवं अंकुर शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी रामप्रीति, अकबरपुर सियाराम राजभर, भीटी अवधेश सिंह, बसखारी राजेश कुमार गौतम, सोमनाथ कन्नौजिया, संजय कुमार राजभर,

भारत राज वर्मा, संतोष कुमार तिवारी, अमर बहादुर,साधूराम, जसवंत कुमार , दिलीप कुमार, मोहम्मद काजू, अनिल कुमार शर्मा, संतोष कुमार सिंह, सुनील गिरि,लालजी गौड़,शमीम, राम भवन,राम सजन पाल, महेंद्र कुमार, रजनीश कुमार,जयन्त्री प्रसाद , चन्द्र राम एवं रामतीरथ को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गदगद दिखे और सभी ने जिला प्रशासन के साथ साथ जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह का आभार जताया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *