व्यापारियों ने खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, बस संचालन बहाल करने की मांग

Spread the love

अम्बेडकरनगर।

प्रदेश के खेल राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बसखारी पश्चिमी चौराहे पर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया।


स्वागत कार्यक्रम के पश्चात बसखारी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बसखारी बाजार में प्रतिबंधित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा को लेकर प्रभारी मंत्री को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व की तरह बस संचालन पुनः बहाल कराने की मांग की गई।


व्यापारी नेता एवं बसखारी मोदनवाल समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण ने कहा कि बस सेवाएं बंद होने से छोटे व्यापारी, छात्र, यात्री और आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र में जन आक्रोश व्याप्त है और गरीब व छोटे व्यापारी सबसे अधिक पीड़ित हैं।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर, भाजपा नेता रूद्र जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश रावत, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री सुभाष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष गगन मौर्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसके अलावा अमरनाथ सिंह, निगम चंद्रन, गोपाल चंद सोनी, लल्लन प्रसाद सोनी, रोहित कसौधन, चंद्रभान वर्मा, गोलू सिंह, अनुराग पांडेय, सुमित गुप्ता, रविकांत गुप्ता, सोनू गुप्ता, अंकित कनौजिया, अमरनाथ सोनी सहित अनेक लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *