शादी के कुछ घंटों बाद नवविवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म, क्षेत्र में चर्चा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद अंतर्गत अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही घंटों बाद बच्ची को जन्म दिया। यह घटना आपसी समझौते के बाद संपन्न हुए विवाह से जुड़ी बताई जा रही है, जिसे लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोसी गांव के युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था।

करीब छह माह पूर्व दोनों का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन किसी कारणवश विवाह की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को युवती मुरसैना चौकी पहुंची और अपने मंगेतर से शीघ्र विवाह कराने की मांग की, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर सहमति बनी।

इसके बाद शनिवार को गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में पंचायत आयोजित की गई, जहां दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह कराने का निर्णय लिया गया।शनिवार रात्रि को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार युवक-युवती का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद युवक अपनी पत्नी को घर ले गया।

देर रात करीब बारह बजे नवविवाहिता को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत एक महिला चिकित्सक को बुलाया।कुछ ही समय में नवविवाहिता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। शादी की पहली ही रात प्रसव की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिससे सुबह तक लोगों की भीड़ नवविवाहिता के घर के बाहर जुट गई।

परिजनों का कहना है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। विवाह के कुछ घंटों बाद ही प्रसव का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *