शराब ठेका लूट व फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना भीटी क्षेत्र अंतर्गत जमोलीगंज बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके पर हुई लूट व फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम 26,900 रुपये, दो अवैध देशी तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।घटना बीते 21 जनवरी 2026 की है, जब दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन से लूटपाट की।

विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना भीटी पर मुकदमा संख्या 09/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान लूट की रकम 40,200 रुपये होना प्रकाश में आया, जिस पर मुकदमे में धारा 309(6) व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में थाना भीटी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी 2026 की रात 8:05 बजे बुद्धलाल की बगिया, ग्राम महापारा से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्दू निषाद उर्फ चन्द्रपाल (19 वर्ष) निवासी ग्राम धनाईतपुर, थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर तथा अभिषेक निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कटघरा चिरैनी पट्टी, थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद देशी तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस तथा लूट की रकम बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल खराब हो जाने के कारण अभियुक्त छोड़कर भाग गए थे, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफल अनावरण से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *