बढ़ती चोरी की वारदातों से दहशत, 36 घंटे बाद भी बाइक चोरी का खुलासा नहीं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी, अम्बेडकरनगर। बीते 29/30 जनवरी की रात अढ़नपुर बाजार में चोरों ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। सत्यजीत विश्वकर्मा की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर UP 45 N 3953), जो दुकान के बरामदे में खड़ी थी, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया। थाना अध्यक्ष भीटी अमित पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।हालांकि घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। समाचार प्रेषण तक इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लगभग छह माह पूर्व इसी गांव के निवासी रामरेश विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल भी दिनदहाड़े बाजार से चोरी हो गई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके अलावा 15-20 दिन पहले अढ़नपुर गांव निवासी कुंज बिहारी का बकरा भी चोरों द्वारा रात में चोरी कर लिया गया था। वह भी इसी सड़क मार्ग से ले जाया गया, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोग अपनी गाड़ियां घर के बाहर ही खड़ी करते हैं। ऐसे में यदि चोर रात में बेखौफ होकर वारदातें अंजाम देंगे तो आम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।चारों ओर पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों का फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर किस रास्ते से चोर वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं, यह जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल क्षेत्रवासी पुलिस से सख्त कार्रवाई और शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *