चिरैधापुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में शोक की लहर

Spread the love

प्रियंका वर्मा

मुबारक गंज/सोहावल/अयोध्या

चिरैधापुर गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। राष्ट्रीय लोक दल के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा के बड़े भाई पंकज वर्मा (पुत्र राम भवन वर्मा) का शव उनके घर में कुंडे से लटका हुआ पाया गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *