4 फरवरी को कर्मइतेपुर में विराट निरंकारी संत समागम, सद्गुरु माता सुदीक्षा जी का संदेश होगा प्रसारित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर अम्बेडकरनगर।जनपद के जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्मइतेपुर में आगामी 4 फरवरी को विराट निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आध्यात्मिक आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से आर.बी. चौहान के निवास स्थान पर संपन्न होगा। समागम में दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों निरंकारी संत एवं श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।समागम की जानकारी देते हुए ब्रांच सुजावलपुर के मुखी संजय कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण के लिए सत्य एवं ब्रह्मज्ञान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान को जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन को सार्थक बना सकता है तथा विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत कर सकता है।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। दोपहर 2 बजे मंगलाचरण के उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु पधारे श्री अवि कुमार आशीष जी के मुखारविंद से सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन संदेश प्रवचन एवं विचारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा।

समागम के दौरान दर्जनों निरंकारी संतों द्वारा भजन, सत्संग विचार एवं आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है।ग्राम कर्मइतेपुर निवासी सुनील कुमार ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।इस आध्यात्मिक समागम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *