अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरुआ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, भारत लाल गुप्ता उर्फ दिलीप गुप्ता पुत्र देवनारायण गुप्ता निवासी सेहरा जलालपुर, थाना महरुआ, संबंधित वाद संख्या 318/18, अपराध संख्या 47/18 धारा 457, 380, 411 आईपीसी में नामजद है।

बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महेन्द्र सरोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




