युवक पर जानलेवा वार, चेन व नकदी लूट- गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के रामपुर गिरंट क्षेत्र में युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में भीटी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रोहनापारा मजरे मुकेरीपुर थाना अहिरौली निवासी बैकुंठ प्रसाद तिवारी के पुत्र दीपांशु तिवारी पीटीएम कंपनी में क्यूआर कोड लगाने का कार्य करते हैं। बीते 3 फरवरी को सायं लगभग 7 बजे वह कार्य के सिलसिले में रामपुर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बेला के पास पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घायल अवस्था में दीपांशु के गले से चेन और लगभग छह हजार रुपये भी लूट लिए। घटना की सूचना किसी राहगीर द्वारा डायल 112 पर दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में युवक को पहले सीएचसी भीटी तथा बाद में जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल में होश में आने पर दीपांशु ने कथित हमलावरों के रूप में काली सहाय पांडेय पुत्र कलूटी पांडेय निवासी ग्राम बेला (पांडेय का पूरा), राना पांडेय पुत्र गया प्रसाद एवं पीयूष पांडेय पुत्र राना पांडेय निवासी ग्राम मुकेरीपुर सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के नाम बताए।


पीड़ित के पिता बैकुंठ प्रसाद तिवारी की तहरीर पर भीटी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, लूट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और शीघ्र ही आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *