16 वर्षीय छात्र की मौत पर परिजनों में आक्रोश! एफआईआर दर्ज न होने से नाराज़गी, उपमुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देने से पहले ही रोका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र के 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पिता ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर प्रार्थना पत्र देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।


मृतक छात्र आर्यन निषाद उम्र लगभग 16 वर्ष माडर्न इंटर कॉलेज, जाना बाजार अयोध्या में कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड का छात्र था। पिता अमरजीत निवासी भीटी का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो रही थी और प्रधानाचार्य व कुछ शिक्षकों द्वारा मानसिक दबाव बनाया जाता था। 9 जनवरी 2026 को छात्र ने कथित रूप से घर पर सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


परिवार का कहना है कि आर्यन पहले भी कई बार घर आकर विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रताड़ना और परीक्षा में फेल कराने की धमकी दिए जाने की बात बताता था। इस संबंध में पिता ने कई बार स्कूल जाकर शिकायत भी की थी। घटना के बाद 10 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना दी गई तथा छात्र का मोबाइल और लैपटॉप भी थाना भीटी में जमा कराया गया, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

उपमुख्यमंत्री के भीटी आगमन के दौरान पीड़ित पिता भागवत कार्यक्रम स्थल पर उन्हें प्रार्थना पत्र देने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आगे नहीं बढ़ने दिया, जिससे वे आवेदन सौंप नहीं सके। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील प्रकरण में क्या कदम उठाता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *