फर्जी एसओजी/एसटीएफ बनकर अपहरण व लूट करने वाली अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Spread the love

प्रियंका वर्मा
अयोध्या(अवधी खबर)।


जनपद में फर्जी एसओजी/एसटीएफ अधिकारी बनकर यात्रियों एवं व्यापारियों का अपहरण कर लूटपाट करने वाली अंतरजनपदीय गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैंट व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट संदीप कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को थाना कैंट में दर्ज मुकदमा में वादी ने शिकायत दी थी कि चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों ने असलहा दिखाकर सोने की चेन, चांदी का कड़ा, मोबाइल फोन व घड़ी लूट ली। इसी प्रकार जनपद सुल्तानपुर के थाना मुसाफिरखाना में भी समान प्रकृति का मामला दर्ज था।


रविवार को पुलिस टीम ने गोरखपुर-लखनऊ हाईवे स्थित अब्बूसराय गांव के पास से सौरभ पांडेय निवासी थाना छावनी, जनपद बस्ती एवं महेश सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी में 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, चांदी का कड़ा, वादी का पर्स व दस्तावेज, घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वैगनआर कार तथा दो देशी तमंचे 315 बोर व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गैंग बनाकर हाईवे पर अकेले यात्रियों व व्यापारियों को निशाना बनाते थे।

खुद को पुलिस अधिकारी/एसओजी/एसटीएफ बताकर उन्हें वाहन में बैठाते, मारपीट कर भयभीत करते और जेवर, मोबाइल व नकदी लूट लेते थे। साथ ही पीड़ित के मोबाइल से परिजनों को फोन कर खाते में धनराशि मंगवाकर निकाल लेते थे और सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार गैंग के अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *