बाबा राम शब्द यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक शिव बारात शोभायात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (जितेंद्र बहादुर सिंह)। नगर में शिवभक्ति की गूंज के बीच बाबा राम शब्द यादव के नेतृत्व में भव्य एवं आकर्षक शिव बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।


भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नगर को शिवमय बना दिया। डीजे पर बजते भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


शोभायात्रा में हिमांशु गुप्ता, राम भवानी यादव, दयाराम पाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए। आकर्षक झांकियां और सजे-धजे वाहन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *