एफआईआर वापसी की मांग को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज, काली पट्टी बांधकर शुरू किया क्रमिक आंदोलन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के बी.एन.के.बी.पी.जी. कॉलेज अकबरपुर की महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुरू किया गया है, जो 18 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा।


शिक्षकों ने अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन द्वारा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय एवं अन्य शिक्षकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही, उपजिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा प्राचार्या के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार की कड़ी निंदा की गई।


क्रमिक आंदोलन के प्रथम दिन बी.एन.के.बी.पी.जी. कॉलेज परिसर में जनपदीय अनुदानित महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज तथा टी.एन. पी.जी. कॉलेज, टाण्डा की शिक्षक संघ इकाइयों ने भाग लिया।

इस दौरान आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और एफआईआर निरस्त करने, शिक्षकों के सम्मानजनक व्यवहार की गारंटी तथा शैक्षिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।


शिक्षक संघ ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के नाम पर शिक्षकों और प्राचार्या के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

आंदोलन को उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी।इस अवसर पर जनपद के सभी अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *