महाशिवरात्रि पर गोसाईगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता –

गोसाईगंज, अयोध्या।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोसाईगंज नगर शिवमय हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंकर” के जयघोष से गूंजता रहा।

सायंकाल चार बजे रामबली नेशनल इंटर कॉलेज परिसर से समाजसेवी हनुमान सोनी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान शंकर-पार्वती की आकर्षक एवं विशाल झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित घोड़े, हाथी, गाजे-बाजे और भक्तों की टोलियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।

पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त झूमते नजर आए। नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर हनुमान सोनी, मनोज जायसवाल, सीजर जायसवाल, हेमंत कसौधन, पवन कसौधन, अवध बिहारी सोनी सहित सभासद प्रशांत कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने नगर में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *