ट्रकों के दबाव में सड़क बनी खतरा! हंसवर–चहोडा शाहपुर रोड पर पलटी कार, सभी सवार सुरक्षित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के हंसवर- चहोडा शाहपुर रोड पर परसौना के निकट शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी कार सवार सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था। संतुलन बिगड़ने के कारण कार सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से संभावित गंभीर हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी मात्रा में ट्रकों का आवागमन होता है। सड़क सिंगल लेन होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे छोटे वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। बड़े और ओवरलोड वाहनों के दबाव से सड़क की स्थिति भी प्रभावित हो रही है, जो दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत और यातायात नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हसवर–चहोडा शाहपुर रोड पर ट्रकों की आवाजाही नियंत्रित की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *