महिला पत्रकार का आरोप! रास्ता रोक अभद्रता, तमंचे के बल पर चेन छीनी

Spread the love

तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज़गी

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पत्रकार ने कुछ युवकों पर रास्ता रोककर अभद्रता करने, धमकी देने और सोने की चेन छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम कुर्चा, थाना बेवाना (जनपद अम्बेडकरनगर) निवासी नीतू सिंह वर्तमान में गोदलपुर में किराए के मकान में रहती हैं।

बीते दिनों वह अपने बहन के बेटे प्रशांत के साथ निजी कार्य से अकबरपुर गई थीं। लौटते समय प्रशांत उन्हें कमरे तक छोड़कर वापस जा रहा था। आरोप है कि दियरा चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे दियरा बाजार रोड पर गोदलपुर निवासी मुन्ना वर्मा, अमन वर्मा और उनके तीन अन्य साथियों ने उसे रोक लिया।


पीड़िता के अनुसार, सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो पहले प्रशांत को जाने दिया गया, लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। विरोध करने पर एक आरोपी ने कथित रूप से तमंचा निकालकर कनपटी पर सटा दिया और गले से सोने की चेन छीन ली। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।


महिला पत्रकार ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा छीनी गई चेन की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने स्वयं के न्यायालय में व्यस्त होने की बात कही और संबंधित उपनिरीक्षक से बात करने को कहा। वहीं संबंधित एसआई द्वारा पीड़िता को अगले दिन आने को कहा गया।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले में देरी कर रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस प्रकरण में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *