तीन माह में टूटी पटिया, उखड़ी परतें! रामपुर बनेथू ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।
कटेहरी विकासखंड अंतर्गत रामपुर बनेथू ग्राम पंचायत में कराए गए हालिया निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। पंचायत भवन से हरिराम पाल के घर तक खड़ंजा मरम्मत व मिट्टी पटाई एवं भूमिगत नाली निर्माण कार्य लगभग तीन माह पूर्व कराया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

oplus_131072


ग्रामीणों के अनुसार नाली निर्माण के दौरान बनाए गए चेंबरों के ऊपर रखी गई पटिया (स्लैब) गुणवत्ताहीन होने के कारण कई स्थानों पर टूट गई हैं। कुछ पटिया दरक चुकी हैं तो कुछ अपनी जगह से खिसक गई हैं। महज तीन माह में ही पटिया टूट जाना निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और घटिया सामग्री के प्रयोग की ओर संकेत करता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।


इसी तरह खडंजा मरम्मत कार्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरम्मत के बाद खड़ंजे के ऊपर मिट्टी पटाई कराए जाने का दावा किया गया, लेकिन कई स्थानों पर मिट्टी समुचित ढंग से नहीं डाली गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि केवल खानापूर्ति करते हुए नाममात्र की मिट्टी डालकर कार्य पूर्ण दर्शा दिया गया। परिणामस्वरूप रास्ता असमान और ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। ईट अपने स्थान से खिसक कर तीतर वितर होने लगी हैं।


ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मानक के अनुरूप कार्य कराया गया होता तो इतनी कम अवधि में निर्माण की गुणवत्ता उजागर नहीं होती। गांव में निर्माण कार्य को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन संज्ञान लेकर जांच कराएगा और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *