नव युवा जन कल्याण समिति ने सावित्रीबाई फुले जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजन

Spread the love

गौरा में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर दिया गया बल

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या (राजू निषाद)। जनपद के ब्लॉक तारुन क्षेत्र के गौरा गांव में नव युवा जन कल्याण समिति ने सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना था और कार्यक्रम का आयोजन संजय निषाद द्वारा किया गया।

जो निःशुल्क सावित्रीबाई फुले कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया गया। वहीं सपा नेता चौधरी लौटन राम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि बेटियां शिक्षित होंगी, तो वे बहुत कुछ कर सकती हैं। जिससे परिवार और देश दोनों प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आज बेटियां देश के सर्वोच्च पद पर भी आसीन हैं। वरिष्ठ महिला समाज सेविका स्नेह लता निषाद ने शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हमें ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास से दूर रहकर ज्ञान की दुनिया में आगे बढ़ना चाहिए और अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर सशक्त बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, संगीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए।

इन उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक तुलसीराम निषाद, संरक्षक विवेक ब्रह्मचारी, पूर्व सीएम डॉ0 नानक सरन निषाद, प्रोफेसर बालक राम विश्वकर्मा, संजय निषाद, विनीता, साक्षी यादव, आयुषी, राम दुलार निषाद, राम शंकर, राम हरख, डॉ0 अमित पटेल, अखिलेश बौद्ध, मया राम यादव और विजय बहादुर वर्मा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *