ऑडियो साक्ष्य के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित ने दोबारा दी शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। महरूआ थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित द्वारा पूर्व में शिकायत पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर अब उसने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


ग्राम महमदपुर निवासी अनुराग यादव पुत्र शिवकुमार का आरोप है कि 16 फरवरी 2026 को बहरी गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।


पीड़ित ने बताया कि उसने पहले भी महरूआ थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने से आहत होकर उसने आज पुनः थाना महरूआ में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑडियो साक्ष्य सामने आने के बाद भी पुलिस की ओर से हीलाहवाली किया जाना गंभीर विषय है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जब इस संबंध में भीटी सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में नहीं था एक वीडियो का मामला संज्ञान में आया था जिसमें मुकदमा लिखा गया था फिलहाल मैं मामले की जानकारी करता हूं।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *