श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या (प्रियंका वर्मा )। बीते 23 फरवरी को 274 विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडौली स्थित श्री परशुराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन पोस्ट मजनावां (निकट संजय गंज बाजार) में संपन्न हो रहा है।


कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य इंद्रेश कौशिक जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। वे कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिव्य संदेश दे रहे हैं। प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक चलने वाली इस कथा में दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पंडाल में एकत्रित हो रहे हैं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रहे हैं।


यह पावन आयोजन करुणाकर पांडे के माता-पिता के गया जी से वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती मीरा देवी एवं श्री राकेश कुमार पांडे मुख्य यजमान की भूमिका में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में करुणाकर पांडे, रत्नाकर पांडे, अरुणाकर पांडे, अनुभव पांडे, अंश पांडे, वीर प्रताप पांडे, कुंवर उदय प्रताप पांडे सहित पांडे परिवार एवं मित्रगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *