ऑडियो साक्ष्य के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित ने दोबारा दी शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। महरूआ थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित द्वारा पूर्व में शिकायत पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर अब उसने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


ग्राम महमदपुर निवासी अनुराग यादव पुत्र शिवकुमार का आरोप है कि 16 फरवरी 2026 को बहरी गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।


पीड़ित ने बताया कि उसने पहले भी महरूआ थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने से आहत होकर उसने आज पुनः थाना महरूआ में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑडियो साक्ष्य सामने आने के बाद भी पुलिस की ओर से हीलाहवाली किया जाना गंभीर विषय है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जब इस संबंध में भीटी सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में नहीं था एक वीडियो का मामला संज्ञान में आया था जिसमें मुकदमा लिखा गया था फिलहाल मैं मामले की जानकारी करता हूं।


Spread the love

Related Posts

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तिवारीपुर की छात्रा ने मण्डल पर टॉप-10 में बनाया स्थान

Spread the love

Spread the loveछात्रा के विद्यालय में उत्साह का माहौल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर।जनपद के विकासखंड कटेहरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तिवारीपुर की कक्षा-8 की छात्रा आराध्या वर्मा पुत्री…


Spread the love

बहुचर्चित मंशाराम हत्याकांड में माफिया अजय सिंह सिपाही समेत तीन को उम्रकैद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वर्ष 2016 के बहुचर्चित मंशाराम हत्याकांड में लगभग एक दशक लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अपर जिला एवं सत्र…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *