तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी के बीच स्थित तालाब की नीलामी होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार गाटा संख्या 642, मौजा दुल्लापुर, परगना मिझीड़ा, तहसील भीटी स्थित तालाब की नीलामी 11 फरवरी 2026 को दुर्गा प्रसाद के पक्ष में कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नीलामीकर्ता द्वारा तालाब में जाने वाले नाबदान और बरसात के पानी को बंद कराने की बार-बार धमकी दी जा रही है।


ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब उनके घरों के बिल्कुल समीप स्थित है और लगभग 50 घरों की आबादी का नाबदान और बरसाती पानी इसी तालाब में जाकर जमा होता है। ऐसे में यदि पानी का रास्ता बंद किया जाता है तो गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उक्त तालाब अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत खुदाई किया जा रहा है, इसलिए आबादी क्षेत्र के अंदर स्थित इस तालाब की नीलामी निरस्त किया जाना आवश्यक है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त तालाब की नीलामी को निरस्त करने की कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में ग्रामीणों में दीपादेवी, अनारकली, राजकला, शीलादेवी, सुरेंद्र कुमार, रामदीन, विजय कुमार, अनिल कुमार, रमाशंकर, सियाराम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *