अयोध्या!जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या(प्रियंका वर्मा)।
जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवन स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक में रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव तथा मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।


जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में लगातार संवाद बनाए रखें, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।


बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए सदस्यों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मुकेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *