श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया सहभागिता का आह्वान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
जनपद के सरायरासी ग्राम सभा में आयोजित होने वाले पावन श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ग्राम सभा समैसा में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ का आगमन हुआ। उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर राम कथा महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।


इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं। इसलिए सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर इसमें भाग लें और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।


कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को भी इस पावन आयोजन में आमंत्रित किया गया, ताकि इस धार्मिक आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह राम कथा महोत्सव पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।


आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा महोत्सव में सहभागिता करें और आयोजन की गरिमा को बढ़ाएं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *