नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का भव्य स्वागत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
जनपद अयोध्या के सोहावल क्षेत्र स्थित कांटा चौराहा पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जोरदार नारे लगाए और खुशी जाहिर की।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और स्वागत गीतों के बीच राधेश्याम त्यागी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जिले के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


कांटा चौराहा पर आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *