सेमरी बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बैठक, अप्रैल में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालन समिति के सदस्यों ने विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 और 5 अप्रैल 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की और पूरी तैयारी के साथ आयोजन करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, महामंत्री मुकेश सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जगदंबा प्रसाद सिंह, परिक्रमा सिंह, संदीप कुमार सिंह, शिवकुमार पाठक, गुरु प्रसाद पांडेय, निक्कन कनौजिया, राधेश्याम यादव, जय किशन गौतम, नंदलाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या।जनपद अयोध्या के सोहावल क्षेत्र स्थित कांटा चौराहा पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं…


Spread the love

संत दयारामदास के सानिध्य में भव्य श्रीराम कथा, संतों ने दिया सत्य और धर्म का संदेश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर।जनपद सुल्तानपुर की जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपी का पुरवा बरौसा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य संगीतमयी श्रीराम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *