मालती फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित एनएच-30ए के बालासराय क्षेत्र में नए पेट्रोल पंप मालती फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर शशि सिंह, दिनेश सिंह, अनुराग सिंह और शैलेंद्र सिंह ने पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।


अपने संबोधन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रायबरेली रोड जैसे प्रमुख मार्ग पर पेट्रोल पंप की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब स्थानीय नागरिकों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।


फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्ध माप और उच्च गुणवत्ता के साथ पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि ही फिलिंग स्टेशन की प्राथमिकता होगी। उद्घाटन के बाद क्षेत्रीय लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुरू होने पर खुशी जाहिर की और इसे इलाके के विकास व सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

Related Posts

किशोरी मेला, खेल-बदल कार्यक्रम के जरिए बेटियों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। किशोरियों और महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक मुद्दों पर उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शहजादपुर स्थित एक पैलेस में एक दिवसीय किशोरी मेला…


Spread the love

इको होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का नया होटल शुरू, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इको होटल एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड ने अयोध्या में अपने नए होटल के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *