श्रीराम कथा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके पति आलोक कुमार सिंह रोहित ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अयोध्या जनपद की ग्राम सभा सरायरासी में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है।


बताया गया कि श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन अयोध्या जनपद की ग्राम सभा सरायरासी में 19 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान कथा श्रवण के साथ भजन, कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अयोध्या सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


इस अवसर पर रोली सिंह और आलोक कुमार सिंह रोहित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से यह धार्मिक आयोजन सफल और जनकल्याणकारी बनेगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *