युवती को लेकर फरार युवक पर धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले एक युवक गांव की एक किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित पिता ने महरुआ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ियां चितौना निवासी एक मुस्लिम युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताई है।


शिकायत मिलने के बाद महरुआ पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इस संबंध में महरुआ थाना अध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपी की सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है, लेकिन पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। लोकेशन मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *