इको होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का नया होटल शुरू, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इको होटल एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड ने अयोध्या में अपने नए होटल के शुभारंभ की घोषणा की है। कंपनी का यह नया प्रोजेक्ट अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवास सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


नए होटल में मेहमानों के लिए 33 सुसज्जित कमरे, टॉप फ्लोर पर रेस्टोरेंट, खूबसूरत लैंडस्केप्ड लॉन और स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल के सहर—बैक टू द रूट्स रेस्टोरेंट में बिना प्याज और लहसुन के शुद्ध सात्विक भोजन परोसा जाएगा।


यह होटल राम जनम टेम्पल से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सीधे हाईवे से जुड़ा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
कंपनी के चेयरमैन विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या आज देश के सबसे तेजी से उभरते आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। ऐसे में यहां होटल की शुरुआत कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में पर्यटन को और बढ़ावा


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *