गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। तारुन थाना क्षेत्र के ननसा बाजार में मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।


पुलिस के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के माहापारा गांव निवासी अजीत कुमार (42) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने साथी ओमप्रकाश पुत्र रामसेवक निवासी गोसाईगंज बाजार (अयोध्या) के साथ पल्सर बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना बाजार जा रहे थे। मंगलवार देर रात जब दोनों ननसा बाजार के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मिझौड़ा गन्ना मिल के लिए गन्ना लेकर जा रही ट्राली से टकरा गई।


हादसे में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी ओमप्रकाश को भी चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी, एसआई रितेश सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और कांस्टेबल मोहित कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया।


अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुशील यादव और फार्मासिस्ट आर.के. वर्मा ने जांच के बाद अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल ओमप्रकाश का उपचार किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *