साहब की विरासत को बहुजन समाज आगे बढ़ाने के लिए हैं तत्पर – रामफूल गौतम
अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजदहिया पाई पुर में समाजवादी पार्टी के टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में कांशीराम साहब का 92 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से बनाई गई। सबसे पहले विधायक राम मूर्ति वर्मा ने काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और कहां की कांशीराम साहब भारतीय समाज सुधारक के साथ-साथ एक राजनेता और बहुजन आंदोलन के प्रेरणा थे।
उन्होंने दलितों, पिछडो, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को राजनीतिक रूप में संगठित कर सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए बामसेफ का गठन किया और यहीं से बहुजन समाज की उन्नति हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष राम फूल गैतम ने कहा कि कांशीराम साहब हमारे आदर्श हैं, उनके किए गए कार्यों को हम लोग कभी भूल नहीं सकते और हम संकल्प लेते हैं कि उनकी विरासत को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर है।
श्री गौतम ने यह भी कहां की उनका मुख्य उद्देश्य था बाबा साहेब अंबेडकर की शिक्षित बनों संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को आगे बढ़ते हुए उन्होंने शोषित वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीना सिखाया और सत्ता का हकदार बनाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, मोहम्मद अतहर खा, धीरज पटेल, अखिलेश गौतम, रवि शंकर गौतम, राम बचन गौतम, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहें।




