संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर हुआ मंथन

Spread the love

ग्राम प्रधान और शिक्षकों के बेहतर तालमेल से मजबूत होगी शिक्षा व्यवस्था : बीईओ

अंबेडकरनगर।कटेहरी ब्लॉक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को ग्राम प्रधानों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्राम प्रधानों और शिक्षकों के आपसी समन्वय से ही शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत और विद्यालय मिलकर कार्य करें तो बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, जिससे शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने की। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।इस दौरान शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों के समग्र विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में उपस्थित ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *