अलाव से झुलसी विवाहिता की मौत पर बवाल, ससुराल मायका आमने-सामने, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अलाव से झुलसने के बाद इलाज के दौरान हुई इस मौत को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबिता (पत्नी सुनील प्रजापति) 9 जनवरी 2026 को घर पर अलाव तापते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। बाद में उन्हें वापस अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लाकर इलाज कराया जा रहा था।
ससुराल पक्ष का कहना है कि बबिता के इलाज में लाखों रुपये खर्च किए गए और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा था। आरोप है कि 25 फरवरी को मायके पक्ष के लोग आए और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। इस दौरान पैसों के लेन-देन और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।


वहीं 16 मार्च को फोन के जरिए बबिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मामला और उलझ गया। ससुराल पक्ष को आशंका है कि उन्हें दहेज हत्या जैसे गंभीर मामले में फंसाया जा सकता है। दूसरी ओर, मायके पक्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपना पक्ष रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच वास्तविक स्थिति क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा।


Spread the love

Related Posts

मौसम परियोजना के तहत किसानों को मिला जलवायु अनुकूल खेती का प्रशिक्षण, 50 से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मौसम परियोजना” के अंतर्गत मां फूला देवी डिग्री कॉलेज पांती…


Spread the love

बिसुही नदी पर 15.68 करोड़ के सेतु का भूमि पूजन, भीटी क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता भीटी (अम्बेडकरनगर)।भीटी बाजार से गोसाईगंज मार्ग पर बिसुही नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित दीर्घ सेतु (पुल) का भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *