बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता,सरसों की मड़ाई में होगी देरी……

Spread the love

निगोहां। लखनऊ,शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदलने के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पकी और कटी पड़ी सरसों की फसल पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे मड़ाई का काम प्रभावित होने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल कटकर खेतों में पड़ी है और मड़ाई की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है, जिससे मड़ाई में देरी होगी और नुकसान की संभावना भी बढ़ गई है।किसान रामदीन, शिवप्रसाद और राम प्रकाश ने बताया कि अगर इसी तरह मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा तो आगे गेहूं की फसल पर भी असर पड़ेगा, जो अब कटाई के लिए तैयार खड़ी है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।अचानक बदले मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है, वहीं अब सभी की नजरें आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *