अंतरिक्ष वैज्ञानिक ए.एस. किरण कुमार ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र,अंबालिका संस्थान में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम…..

Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज के सिसेंडी के पास स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व चेयरमैन ए. एस. किरण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में तकनीकी नीति विशेषज्ञ विनीत गोयनका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की अपर निदेशक प्रो. श्वेता मिश्रा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों पर प्रकाश डाला।अपने प्रेरक संबोधन में ए.एस. किरण कुमार ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा और उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने मंगलयान मिशन जैसे ऐतिहासिक मिशनों का जिक्र करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों में भी भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने स्पेस टेक्नोलॉजी के व्यावहारिक उपयोगों—जैसे मौसम पूर्वानुमान, कृषि क्षेत्र में सुधार और आपदा प्रबंधन—पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “आज का युवा यदि सही दिशा में सोच और मेहनत करे, तो वह देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित किया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।विशिष्ट अतिथि विनीत गोयनका ने तकनीकी क्षेत्र में भारत की संभावनाओं और डिजिटल भविष्य पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों के प्रति सजग रहने और कौशल विकास पर जोर देने की सलाह दी।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अम्बिका मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन ने छात्रों में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।


Spread the love

Related Posts

रक्तदान महादान, एक दान से बचते हैं कई जीवन” – आकाश गुप्ता

Spread the love

Spread the loveदेव इंद्रावती महाविद्यालय में NSS शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता व रक्तदान पर जोर अम्बेडकरनगर (कटेहरी)। देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…


Spread the love

अलविदा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ईद को लेकर महरुआ पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

Spread the loveपैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुम्मे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *