बस्ती में शिक्षा का खेल! फीस के नाम पर बच्चों से अमानवीय व्यवहार, स्कूल पर गंभीर आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। जिले के गौर क्षेत्र स्थित चन्द्रभान सिंह इंटर कॉलेज, इटबहरा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय प्रबंधन पर छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार और गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित अभिभावक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


ग्राम परासडीह निवासी हृदय नारायण मिश्र ने आरोप लगाया है कि उनके नाती-नातिन उक्त विद्यालय में अध्ययनरत थे। बीते 25 दिसंबर 2025 को फीस जमा न होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के कड़ाके की ठंड में बच्चों को घंटों स्कूल के बाहर खड़ा रखा। इस घटना से बच्चों को मानसिक आघात पहुंचा और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि बच्चों के कक्षा-5 उत्तीर्ण होने के बावजूद उन्हें जानबूझकर निचली कक्षा में प्रवेश दिया गया, जिससे उनके शैक्षिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर विद्यालय प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब विद्यालय से जुड़ी अन्य अनियमितताएं भी सामने आने लगीं।

आरोप है कि विद्यालय का संचालन मान्यता प्राप्त परिसर के बजाय अन्य स्थान से किया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग नामों और मोहरों का प्रयोग तथा अंकपत्रों में विद्यालय के नाम में भिन्नता जैसे तथ्य भी उजागर हुए हैं, जो पूरे प्रकरण को संदिग्ध बनाते हैं।
पीड़ित अभिभावक ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *