सेमरी बाजार में भव्य राम जन्मोत्सव शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल जिला सह संयोजक यशदीप ठठेर, सेमरी खंड सह मंत्री वृजेश जायसवाल एवं सनातनी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभायात्रा सेमरी बाजार स्थित पुलिस चौकी हनुमानगढ़ी से प्रारंभ होकर बिरसिंहपुर रोड, काली माई का चौरा, राज मॉन्टेसरी विद्यालय होते हुए मौहरिया बाजार हनुमानगढ़ी पर जाकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ “जय श्रीराम” के उद्घोष किए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया।इस अवसर पर काशी प्रांत के मठ-मंदिर प्रमुख रमेश दुबे, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड मंत्री आलोक पांडे, रोहित मौर्य, मुकुटधर पांडे, गणेश सोनी, राघवेंद्र मिश्रा, शिवम अग्रहरी, सत्यम अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, राज अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कुल मिलाकर सेमरी बाजार में निकली यह शोभायात्रा आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत उदाहरण बनी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *