वकील बनाम एसडीएम टकराव तेज, कोर्ट बहिष्कार से ठप हुई व्यवस्था — वादकारियों में आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील इन दिनों वकीलों और उपजिलाधिकारी के बीच चल रहे टकराव को लेकर सुर्खियों में है। दोनों पक्षों के बीच जारी विवाद का खामियाजा सीधे तौर पर वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि वकीलों द्वारा आए दिन हड़ताल और कंडोलेंस किए जाने के बावजूद एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह कोर्ट की कार्यवाही जारी रखने पर अड़े रहते हैं।

इसी क्रम में बुधवार को भी वकीलों ने कंडोलेंस कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, लेकिन इसके बावजूद एसडीएम ने अदालत में सुनवाई शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, वकीलों की गैरमौजूदगी में एसडीएम द्वारा वादकारियों से सीधे पूछताछ कर फाइलों को आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया गया। वकीलों ने इसे न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर दिया।
वादकारियों का आरोप है कि इस खींचतान में उनका काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले भी बिना वकीलों के सुनवाई हुई, लेकिन समय पर आदेश पारित नहीं किए गए, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।


वहीं, वकीलों का आरोप है कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। नकल से लेकर आय-जाति प्रमाण पत्र जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को सिफारिश और सेवा का सहारा लेना पड़ता है। उनका कहना है कि बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, जिससे आम जनता शोषण का शिकार हो रही है।


इस पूरे मामले पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि भीटी तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि भीटी तहसील की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए और आम जनता को राहत दिलाई जाय।


Spread the love

Related Posts

अनाथ छात्रा दिशा वर्मा ने कक्षा 8 में किया टॉप, संघर्ष और मेहनत से रचा सफलता का इतिहास

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मोहम्मदपुर गांव की होनहार छात्रा दिशा वर्मा ने कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय…


Spread the love

प्रसव में कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *